फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम कर रहे कारोबारियों ने डीजीपी का काफिला रोका

विज्ञापन
नादौन में डीजीपी एसआर मरडी को समस्या बताते दुकानदार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डे पर शुक्रवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई, जब पुलिस ने इंद्रपाल मार्केट में स्थित अड्डे पर पार्क किए गए दोपहिया वाहनों के चालान काटने आरंभ कर दिए। कुछ व्यापारियों ने यह कहकर विरोध जताया कि इससे उनके व्यापार पर असर पड़ता है। दुकानदारों ने नादौन पुलिस को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि शहर में कहीं पार्किंग नहीं है। वह शौकिया तौर पर नहीं बल्कि मजबूरी में अपनी दुकानों के आगे दोपहिया वाहन खड़ा करते हैं। नगर पंचायत के गेट को पिछले कुछ समय से बंद कर देने से भी वाहनों को पार्क करने की कठिनाई पेश आ रही है।
विज्ञापन

चालान से भड़के दुकानदारों ने बस अड्डे पर चक्का जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने एनएच जाम कर दिया। लेकिन, इसी दौरान डीजीपी एसआर मरडी का काफिला जैसे ही नादौन बस अड्डे के पास पहुंचा तो उन्होंने उनके काफिले को रोककर पुलिस महानिदेशक को सारे मामले की जानकारी दी। दुकानदारों की ओर से वीरेंद्र शर्मा, किशोर शर्मा, विशाल उपल आदि ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था न होने से उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। लोगों की बात सुनकर डीजीपी ने इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीजीपी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है तथा यातायात नियमों का पालन करवाने में ढील नहीं दी जा सकती। यदि किसी नियम के बारे में किसी को आशंका हो तो वह इसे चुनौती दे सकता है। पुलिस के व्यवहार को लेकर उन्होंने एसपी हमीरपुर को मौके पर पहुंच कर बात करने के आदेश दिए। इसके बाद एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर और एसडीएम किरण भड़ाना ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों से इस बारे में चर्चा की। उन्होंने व्यापार मंडल प्रधान त्रिभुवन सिंह को एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर नादौन में पार्किंग स्थल चिन्हित करने को कहा ताकि, लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें