फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल गांव के पास युवक से 362 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत ताल गांव के पास पुलिस ने युवक से 362 ग्राम चरस बरामद की है। एएसआई इंद्रजीत बुधवार रात को थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात चेकिंग करते हुए ताल के पास पहुंचे तो महल की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर उसके बैग को चेक किया तो उसमें 362 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार पुत्र लौहरू राम गांव बढार, डाकघर ताल तहसील व जिला हमीरपुर बतलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें