फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में लगेंगी बर्तन धोने और चपाती बनाने की मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का 27 करोड़ 58 लाख 26 हजार 460 रुपये का बजट न्यास की बैठक में पारित किया गया। इसकी अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने की। इस दौरान मंदिर में तैनात कर्मियों के वेतन पर 7 करोड़ 60 लाख, सेवानिवृत्ति निधि पर 8 करोड़, सुरक्षा व्यवस्था पर 78 लाख, प्रशासनिक स्टाफ के लिए 15 लाख, अस्थायी स्टाफ के लिए 8 लाख, बारीदार हिस्सेदारी 98 लाख 58 हजार, श्रद्धालुओं के लिए लंगर व्यवस्था पर 42 लाख, फर्नीचर पर 15 लाख, धूप पर 7 लाख, बिजली बिल पर 60 लाख, चपाती बनाने तथा बर्तन धोने की मशीनें लगाने के लिए 12 लाख के बजट का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ 96 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा हैंडपंपों के निर्माण के लिए 10 लाख के बजट का प्रावधान है। कर्मचारियों के ऋण के लिए 35 लाख, सीसीटीवी के लिए 5 लाख, गौ रक्षा के लिए 65 लाख, सफाई के लिए 15 लाख का प्रावधान किया गया है। बैठक में मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल के अलावा ट्रस्ट के सदस्यों पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, कमल नयन शर्मा, संजीव शर्मा, पवन जगोता, सुरेश कुमार के अलावा कई अन्य ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट का बजट पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें