फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के चलते अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में बदलाव, अब 15 सितंबर से होंगी खेलें

Thu, 28 Aug 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खराब मौसम व बारिश के चलते जिला स्कूली क्रीड़ा संघ ने सत्र 2025-26 में अडंर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शेड्यूल में बदलाव किया है। छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अब 15 से 17 सितंबर तक एक साथ सभी खंडों में होगी।
विज्ञापन

इसमें मुख्यत: वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इसके उपरांत 23 से 25 सितंबर तक छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें एक साथ दो शिक्षा खंडों के लिए आयोजन होगा। छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता बिझड़ी शिक्षा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी, भोरंज लदरौर, हमीरपुर झगडियाणी, नादौन कांगू और सुजानपुर व टौणी देवी की चंबोह को चुना गया है।
छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भोरंज और हमीरपुर के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू, बिझड़ी व सुजानपुर की गारली और नादौन व टौणी देवी के लिए रैल को चुना गया है।
विज्ञापन

अडंर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता पांच चरणों में होगी। इसमें माइनर, मेजर और इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता एक साथ तीन स्कूलों में 27 से 29 सितंबर तक होगी। इसमें माइनर खेलें भोरंज, मेजर खेलें सुजानपुर और इंडोर खेलें परोल स्कूल में होगी। छह से आठ अक्तूबर तक बाल स्कूल हमीरपुर में एथलीट मीट व छात्र-छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय माइनर, मेजर और इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता एक साथ तीन स्कूलों में एक से तीन अक्तूबर तक होगी। इसमें माइनर खेलें धनेटा, मेजर डाइट गौना करौर, इंडोर डिडवीं में होंगी। छह से नौ अक्तूबर तक बाल स्कूल हमीरपुर में एथलीट मीट और छात्र-छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
कोट
इस बारे में उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान एवं जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजिंद्र शर्मा ने खेलों का आयोजन को लेकर प्रधानाचार्या को सूचित कर दिया गया है। इन खेलों का आयोजन पांच चरणों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें