फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यात्रियों की कम संख्या के कारण दिल्ली-हमीरपुर रूट में हुआ बदलाव

Sun, 29 Jun 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यात्रियों की कम संख्या के चलते दिल्ली से हमीरपुर चलने वाली बस के रूट में बदलाव हुआ है। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो की यह बस दिल्ली से हमीरपुर वाया चंडीगढ़, बद्दी होकर पहुंचती थी।
विज्ञापन

इस रूट पर चलने वाली बस का यात्री कम संख्या में प्रयोग कर रहे थे। इससे आमदनी में भी कमी हो गई थी। यह बस रात को करीब 9:00 बजे दिल्ली से हमीरपुर के लिए रवाना होती है। अब यह बस दिल्ली से वाया अंबाला, चंडीगढ, रोपड़, कीरतपुर, घुमारवी, भोटा होकर हमीरपुर पहुंचेगी। हालांकि समयसारिणी में बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल ट्रायल तौर पर बदलाव किया है।

यदि इस रूट पर नतीजे अच्छे आते हैं तो इस रूट से बस को चलाया जाएगा। एचआरटीसी का दावा है कि इस रूट का प्रयोग करने से यात्रियों को आने-जाने में पहले की अपेक्षा कम समय लगेगा। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के आरएम विजय कुमार ने बताया कि नालागढ़ डिपो की बस दिल्ली से हमीरपुर के चलती है। उसके रूट में हल्का बदलाव हुआ है। अभी ट्रायल आधार पर बस चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्ताह बाद रूट पर होने वाली आमदनी का आंकलन किया जाएगा। वहीं, इससे यात्रियों का कम अवधि में सफर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें