फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र मेलों में कोरोना नियमों का पालन करवाना प्रशासन के लिए चुनौती

विज्ञापन
कोरोना से बेखौफ दियोटसिद्ध मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। देश-प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों का सफल आयोजन प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी। जगह-जगह से श्रद्धालु पूरे मंदिर में पहुंच रहे हैं। विशेषकर पंजाब से जो श्रद्धालु आ रहे हैं, उनसे संक्रमण का खतरा भी बढ़ा है। वर्तमान में पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में प्रशासन के लिए सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के तहत नियमों का पालन करना किसी चुनौती से कम नहीं है। आस्था के आगे सब कुछ बौना साबित हो रहा है।
विज्ञापन

14 मार्च से शुरू हुए चैत्र मेलों में पूरा माह लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ की गुफा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। पिछले साल भी श्रद्धालु बीच में मेले बंद हो जाने से दर्शनों से वंचित रह गए थे। अबकी बार अगर पूरा माह मेले चलते हैं तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन करवाना आसान नहीं है।
न्यास प्रशासन की ओर से प्रयत्न किए जा रहे हैं कि मेलों का सफल आयोजन हो। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मेलों का सफल आयोजन हो, इसके लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। साथ में कोविड-19 के नियमों का भी पूरी तरह पालन करने का प्रयास किया जाएगा। बिना मास्क आ रहे लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अगर फिर भी नहीं माने तो जुर्माने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें