नादौन (हमीरपुर)। यातायात नियमों की अवहेलना पर शिकंजा कसते हुए नादौन पुलिस ने 6 वाहनों के चालान काटे। मालिकों से 1000 रुपये मौके पर ही बतौर जुर्माना वसूला गया। एसआई चुन्नीलाल ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर नादौन बस स्टैंड के नजदीक नो पार्किंग में खड़े 6 वाहनों के चालान काटे गए और उनसे मौके पर ही 1000 रुपये बतौर जुर्माने के रूप में वसूले गए। लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि कर्फ्यू में ढील के दौरान अपनी गाड़ियों को सुनिश्चित की गई जगह पर ही पार्क करें ताकि, यातायात व्यवस्था में कोई बाधा न हो। यदि किसी भी वाहन मालिक ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।