फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सात वाहनों के चालान काटे, 24 हजार रुपये किया जुर्माना

Thu, 07 Nov 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आरटीओ हमीरपुर विभिन्न गाडिय़ों के दस्तावेजों की जांच करते हुए। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
आरटीओ ने कई स्थानों पर नाके लगाकर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बिना पासिंग और बिना फिटनेस सहित सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों पर आरटीओ हमीरपुर ने कार्रवाई की है। आरटीओ ने जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की।
इस दौरान नियमों की अवहेलना पाए जाने पर सात वाहनों के चालान काटकर 24 हजार रुपये जुर्माना किया गया। कुछ वाहन चालकों को हिदायत देकर भी छोड़ा गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को नियमित रूप से शिकायतें मिल रहीं थीं कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों को नहीं अपनाया जा रहा है। इन्हीं शिकायतों पर आरटीओ ने नाका लगाकर वाहन चालकों के गाड़ी संबंधी दस्तावेजों की जांच की। कई वाहन चालकों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं थे। किसी के पास प्रदूषण सर्टिफिकेट के साथ अन्य आवश्यक कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरटीओ अंकुश ने कहा कि बुधवार को विभिन्न वाहनों की जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर सात वाहनों के चालान काटकर 24 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की कोताही बर्दाशत नहीं की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

आरटीओ हमीरपुर विभिन्न गाडिय़ों के दस्तावेजों की जांच करते हुए। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें