फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे एक दर्जन लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत शहर में बिना मास्क लगाकर घूमने वाले एक दर्जन लोगों के चालान काटे गए हैं। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने एक दर्जन लोगों के मास्क न लगाने पर चालान काटकर मौके पर ही जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि देशभर में इस समय कोरोना संक्रमण ने कहर मचाया हुआ है, लेकिन कुछ लोग इसे बड़े हल्के से ले रहे हैं, जोकि आम व्यक्ति के लिए खतरा है। इससे और अधिक संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने नादौन सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी गश्त लगाकर ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे सामाजिक दूरी नियम का पालन करें। वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं, मास्क लगाएं तथा कर्फ्यू नियमों का पूरा पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें