फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क लगाकर घूमने वाले एक दर्जन लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस कोरोना महामारी में कर्फ्यू का पालन न करने वालों पर सख्ती कर रही है। दियोटसिद्ध पुलिस के कर्मचारी बाजारों में गश्त के समय हर व्यक्ति पर नजर रखे हुए हैं। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार ने अन्य कर्मचारियों ने साथ रविवार को चकमोह बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने तय समय 8 बजे से 11 बजे तक ही दुकानें खोलने का दुकानदारों से आग्रह किया। इसके अलावा पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिना मास्क लगाकर घूमने वाले एक दर्जन लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

मौके पर ही जुर्माना वसूल किया है। वहीं, दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि देशभर में इस समय कोरोना संक्रमण ने कहर मचाया हुआ है, लेकिन कुछ लोग इसे बड़े हल्के से ले रहे हैं, जोकि आम व्यक्ति के लिए खतरा है। इससे और अधिक संक्रमण फैल सकता है। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी गश्त लगाकर ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। लोगों को चाहिए कि वे सामाजिक दूरी नियम का पालन करें। मास्क लगाएं व कर्फ्यू नियमों का पूरा पालन करें। उन्होंने कहा कि लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें