नादौन में यातायात नियमों और बिना मास्क के लोगों के चालान करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए रविवार को 2 दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। इन वाहन चालकों से पुलिस ने मौके पर 3500 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया। यातायात प्रभारी नादौन नरेश कुमार ने बताया की विभिन्न जगहों पर नाका लगाकर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों सहित अन्य वाहनों के चालान काटे। मौके पर 3500 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए।
बिना मास्क घूम रहे हो दो लोगों के चालान काट कर उनसे 2000 जुर्माना लिया गया। उन्होंने वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ कोविड-19 नियमों का भी पालन किया जाए। अन्यथा मनमर्जी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।