चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच के मकान में हथौड़ी से ताला तोड़ता चोर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। घर के सदस्य जब बाहर गए हुए थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।