संवाद न्यूज एजेंसी बिझड़ी (हमीरपुर)। एजेंसी का स्टोर खाली सिलिंडर कहां से सप्लाई करें...जब गैस की गाड़ी आएगी तो सप्लाई भेज देंगे। यह कहना है चकमोह में स्थित जनता गैस एजेंसी के संचालकों का।
भले ही अधिकारी भरपूर मात्रा में गैस सिलिंडर होने के दावे कर रहे हों, लेकिन धरातल पर लोगों को गैस सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। बिझड़ी में तीन एजेंसियों से गैस सिलिंडर की सप्लाई आती है, जो कि चकमोह, बड़सर और बरठीं में स्थित हैं। चकमोह गैस एजेंसी में सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि बड़सर से गैस सिलिंडर की सप्लाई आ रही है।
जिन उपभोक्ताओं ने सिलिंडर बुक करवाया है, उन्हें सिलिंडर तीन दिन बाद मिल रहा है, लेकिन अन्य क्षेत्रों के लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इससे लोगों की दिक्कतें और अधिक बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गारली के लिए गैस सिलिंडर की सप्लाई आई तो गारली के सभी लोगों को सिलिंडर तो नहीं मिला, लेकिन झुम्मा, बाहिना, बिझड़ी के लोग मौके पर पहुंच गए और वह सिलिंडर लेकर चले गए। यहां सिलिंडर की खेप खत्म हो गई। लोगों का कहना है कि सिलिंडर बुक करवाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उन्हें तीन दिन बाद सिलिंडर मिल रहा है।
रविंद्र कुमार
रविंद्र कुमार
रविंद्र कुमार