फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संगरोह में 18 महिला मंडलों को बांटीं कुर्सियां

Thu, 23 Apr 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत संगरोह में महिला सशक्तीकरण के लिए महिला सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और सुधार में महिला वर्ग की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने 18 महिला मंडलों को 25-25 कुर्सियां दीं और 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा संगरोह महिला मंडल भवन की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद विधायक ने अवाहदेवी में निर्माणाधीन रिंग रोड के कार्य का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। इस मौके पर भोरंज ब्लॉक के अध्यक्ष विजय बन्याल और विभिन्न महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें