फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चेन वुड कटर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Tue, 04 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में चेन वुड कटर (लकड़ी काटने वाली मशीन) रखने के लिए लोगों को पंजीकरण करवाना होगा। प्रवासियों से लेकर स्थानीय लोगों को वन रेंज कार्यालय में आकर कटर का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद ही कटर का प्रयोग किया जा सकेगा। वहीं, पंजीकरण न करवाने वाले लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाभर में अवैध कटान के मामलों को रोकने के लिए वन विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया है, ताकि चेन वुड कटर के आंकड़े का सही पत्ता लगाया जा सके।
वर्तमान में जिलाभर में वन विभाग की 70 बीटों के अंतर्गत चेन वुड कटर (लकड़ी काटने वाली मशीन) का आंकड़ा विभाग के पास मौजूद नहीं है। बीते दो से तीन वर्षों से विभागीय कार्यालय में मशीनों का डाटा एकत्रित करने के लिए कोई भी पंजीकरण प्रक्रिया नहीं हुई है। ऐसे में आंकड़ों का सही पत्ता लगाने के लिए विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया को आवश्यक कर दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने जिलेभर की 248 पंचायतों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में चेन वुड कटर उपयोग करने वाले लोगों को सूचित कर उनकी पंजीकरण प्रक्रिया को सही रूप से करवाएं। वहीं, आदेशों के बाद भी पंजीकरण न करवाने वाले लोगों की मशीन को जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए किसी भी कार्यदिवस में लोग रेंज अधिकारी कार्यालय में आकर पंजीकरण करवा सकेंगे।

कोट

जिला में जिन लोगों ने या प्रवासी मूल के लोगों ने चेन वुड कटर खरीद रखे हैं, वह जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं। इससे विभाग को इनकी सही संख्या का पता चलेगा और अवैध कटान पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। वन विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटान पर सख्ती से लगाम लगाना है।
विज्ञापन


-अंकित कुमार, डीएफओ वन विभाग, हमीरपुर




एक वर्ष में जिला में वन विभाग की भूमि पर हुआ अवैध कटान

वर्ष 2024 पेड़ 200


नुकसान
13,86,000

रिकवरी
11,00,000





समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें