भोरंज में ईईई कोर्स के प्रशिशुओं को कौशल विकास निगस के राज्य समन्वयक अतुल कड़ोहता ने वितरित प्र
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में ईईई (इंग्लिश, इम्प्लॉयबिलिटी एंड इंटरप्रेन्योरशिप) कोर्स के प्रशिक्षुओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक अतुल कड़ोहता की ओर से प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। ईईई का कोर्स 2023-24 में करवाया गया था, जो छह माह तक चला था। इस कोर्स का संचालन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं महिला विकास समिति की ओर से प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से करवाया गया था। यह कोर्स बिल्कुल नि:शुल्क था। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता मुख्यातिथि रहे। अतुल कड़ोहता ने छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनका मार्गदर्शन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने की। उन्होंने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने छात्रों को कहा कि किसी भी क्षेत्र में कुशलता प्राप्त कर अपने कौशल उपयोग करके अच्छी आजीविका कमाई जा सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय ईईई समन्वयक डॉ. विवेक, ईईई प्रशिक्षक सुषमा, सुरेश और महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।