सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा महिला मोर्चा सुजानपुर ने रविवार को बूथ 79 पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा मुख्यातिथि रहीं। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्तालाप कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता प्रकाशो देवी, विमला देवी, निर्मला देवी, कर्मी देवी, जीवन आशा आदि सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी महिला शक्ति ने अब की बार 400 पार और अनुराग ठाकुर पांचवीं बार के नारे लगा कर मेरा बूथ सबसे मजबूत पर भी मंथन किया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर, महामंत्री किरण राणा, सचिव सीमा, बूथ पालक विक्रम सिंह, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद