फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 89 हजार निरक्षर बनेंगे साक्षर

Sun, 10 Mar 2024 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में संसाधनों की कमी और निजी कारणों से पढ़ाई न कर पाने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग अब घर बैठे पढ़ाई कर सकेंंगे। वर्ष 2027 तक प्रदेशभर के 15 वर्ष से अधिक 89 हजार निरक्षरों को शिक्षित किया जाएगा। भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में नव भारत साक्षरता (उल्लास) कार्यक्रम के संचालन के लिए 19 हजार स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन

अब स्वयंसेवी शिक्षक निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ने में सहायता करेंगे। 19 हजार स्वयंसेवी शिक्षक निरक्षर लोगों को उल्लास प्रवेशिका पुस्तक के माध्यम से घर अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर सामूहिक तौर पर पढ़ाई करवाएंगे, ताकि उन्हें पढ़ना-लिखना आ सके। स्वयंसेवी शिक्षक ऐसे लोगों को दैनिक कार्य हस्ताक्षर, दस्तावेजों को भरना, एटीएम से पैसे निकलवाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण आदि की शिक्षा प्रदान करेंगे. ताकि उन्हें अपने दैनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
वर्तमान में निरक्षर लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए दूसरे व्यक्तियों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में कुछेक समय लोगों को अपने कार्य कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों की सुविधा और उन्हें साक्षर बनाने के लिए भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हिमाचल के प्रारंभिक शिक्षा विभाग नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास शुरू किया है।
विज्ञापन



प्रदेशभर में 89 हजार निरक्षर लोगों को वर्ष 2027 तक साक्षर बनाने के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास) शुरू किया जा रहा है। 19 हजार स्वयंसेवी शिक्षक इन लोगों को पढ़ाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का लाभ सीधे तौर पर निरक्षर लोगों को होगा।
विज्ञापन




-सोनिया कश्यप, जिला समन्वयक, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें