फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेटी के जन्म पर जश्न... नातिन के स्वागत में निकाली रथ यात्रा, बैंड-बाजे के साथ घर लाए

Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कानूनगो शेर सिंह व परिवार सदस्य अपनी नातिन श्रजीनिका के जन्म पर रथ को ले जाने की तै
विज्ञापन
हमीरपुर। बेटी के जन्म की खुशी और उसके सम्मान का संदेश देते हुए हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 10 बाईपास में सेवानिवृत्त कानूनगो शेर सिंह के परिवार ने अपनी नातिन श्रजीनिका के नाना के घर पहली बार आगमन पर भव्य आयोजन किया।
विज्ञापन

नन्ही परी को सजे-धजे रथ में बैंड-बाजे के साथ घर लाया गया। नातिन के स्वागत के लिए नाना शेर सिंह, नानी अनीता और अन्य रिश्तेदार घर से कुछ दूरी पर एकत्रित हुए। इसके बाद बैंड-बाजे की धुन पर रथयात्रा निकाली गई और घर पहुंचने पर श्रजीनिका का स्वागत किया गया।
शेर सिंह ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उनकी बड़ी बेटी के घर भी बेटी का जन्म हुआ था। उस समय भी नातिन को इसी तरह सजे रथ में बैठाकर घर लाया गया था। परिवार ने इस बार भी उसी परंपरा को निभाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार की खुशियां बढ़ाती हैं और किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए और उन्हें बेटों के समान प्यार व सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें