फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज के कॉमर्स विभाग में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 07 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय के कॉमर्स ब्लॉक में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। सितंबर में एनएसयूआई इकाई हमीरपुर की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य को कैमरे लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन तीन माह देरी से प्राचार्य की ओर से दिसंबर में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से सीसीटीवी लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है, जिसका एनएसयूआई इकाई हमीरपुर के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के राज्य सचिव शिवम धीमान ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की मांग पर सितंबर में प्राचार्य को ज्ञापन दिया था, लेकिन प्राचार्य की ओर से तीन माह बाद सीसीटीवी लगाने के लिए अप्रवूल मांगना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि कॉमर्स विभाग में सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिहाज से लगाए जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेशभर में डिग्री कॉलेज हमीरपुर नंबर एक पर है, लेकिन इसके बावजूद भी कॉमर्स विभाग में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोट

महाविद्यालय में कैमरों लगाने के लिए फाइल विश्वविद्यालय में मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी के बाद ही कॉमर्स विभाग में कैमरे लगाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें