फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले के दो अतिरिक्त स्कूलों में शुरू हुआ सीबीएसई पाठ्यक्रम

Sat, 04 Apr 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 18 स्कूलों में विद्यार्थी सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। विद्यार्थियों की सुविधा और अभिभावकों की मांग पर उच्च शिक्षा विभाग ने जिले के दो अतिरिक्त स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी और लोहारली में सीबीएसई पाठ्यक्रम की मान्यता दे दी है।
विज्ञापन

स्कूलों में 10 अप्रैल तक निर्धारित नियमों के अनुसार विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। इससे पूर्व जिले में बीते वर्ष शैक्षणिक सत्र में दो चरणों में 16 स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता मिल चुकी है।
उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से बीते सत्र में स्कूलों के नाम मंजूरी के लिए निदेशालय भेजे थे। मंजूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए मान्यता मिल गई है। इससे अब विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही, शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों में भी सुधार होगा। पूर्व में इन स्कूलों में प्रदेश शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम संचालित था। ऐसे में परीक्षाओं का पैटर्न केवल प्रदेश तक ही सीमित होता थाए लेकिन अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम शुरू होने से परीक्षाओं का पैटर्न राष्ट्र स्तर का होगा।
बाक्स:
इन स्कूलों में शुरू हुआ है सीबीएसई पाठ्यक्रम

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, अमलैहड़, करोट, बड़ा, सुजानपुर, धनेटा, गलोड़, भोरंज, नादौन, खरवाड़, सोहारी, भरेड़ी, बड़सर, कांगू, बदारण और बटारण स्चूल यनित हुए हैं।



कोट

जिले के दो अतिरिक्त स्कूलों में सीबीएसई का पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। दो चरणों में 16 स्कूलों को मान्यता मिली थी, अब दो अतिरिक्त स्कूलों को मंजूरी मिली गई है। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें