डॉ. राधााकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बनाए हिम केयर कार्ड काउंटर पर उमड़ी भीड़।
हमीरपुर। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कोरोना के कुल छह मामले सामने आए। इसमें तीन आरटीपीसीआर, जबकि तीन रेपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना के कुल 32 मामले सक्रिय हो गए हैं। दो दिनों में ही कोरोना के 20 मामले सामने आ गए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 12 मामले और शनिवार को कोरोना के छह मामले सामने आए।
वहीं शनिवार को कुल 118 सैंपल जांच के लिए लिए गए। जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया को बढ़ा दिया गया है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 100 से ऊपर कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से बचाव उपाय करने की अपील की है। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि कोरोना के कुल सक्रिय मामले 32 हैं। शनिवार को कोरोना के छह मामले सामने आए।