फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फूल गोभी का सैंपल फेल, मानकों से ज्यादा पाया गया कीटनाशक

Thu, 06 Mar 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले लिए थे सैंपल, कंडाघाट लैब से आई रिपोर्ट, असुरक्षित निकल गोभी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के बाजार से दो माह पूर्व भरा गया फूलगोभी का सैंपल फेल हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर ने गोभी का सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा था। इसकी रिपोर्ट बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग को मिल गई है।
यह फूल गोभी अनसेफ की श्रेणी में पाई गई है। गोभी में फंगीसाइड नामक रसायन पाया गया है जो कि बेहद घातक है। इसके अधिक प्रयोग से हृदय रोग और सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

यह एक तरह का कीटनाशक है, जिसका सब्जियों पर छिड़काव किया जाता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अनुसार तय मात्रा से अधिक तत्व फंगीसाइड के पाए गए हैं जो कि अत्यधिक हानिकारक है। इससे कईं गंभीर रोगों का खतरा रहता है। इससे पहले भी पिछले वर्ष मई माह में कच्ची सब्जी का सैंपल फेल हो गया है।
उस दौरान फूलगोभी के सैंपल साइपरमेथ्रिन कीटनाशक की मात्रा अधिक है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अनुसार साइपरमेथ्रिन की मात्रा महज 10 पीपीबी प्रति मिलियन होनी चाहिए, लेकिन इसमें यह 15.86 पीपीबी प्रति मिलियन पाई गई है। इससे कैंसर का अधिक खतरा रहता है। वहीं अब फंगीसाइड की अधिक मात्रा पाई गई है।
ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने सब्जियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कच्ची सब्जी का सैंपल फेल होना चिंतनीय है। सर्दियों के सीजन में हर व्यक्ति फूलगोभी की खरीद करता है, लेकिन यह असुरक्षित की श्रेणी में पाए जाने से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ सकती है।
विज्ञापन



कोट

दो माह पूर्व हमीरपुर बाजार में सब्जी की दुकान से फूल गोभी का सैंपल लिया गया था। इस सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में यह असुरक्षित की श्रेणी में है। गोभी में तय मानकों से अधिक मात्रा में फंगीसाइड पाया गया है। बाजार में और अधिक सैंपल लिए जाएंगे। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। -अनिल शर्मा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें