फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी पर एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस हिरासत में चल रहे ठगी के आरोपी पर एक ओर व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी की शिनाख्त की। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस चौकी भोटा के तहत तीन अक्तूबर को एटीएम ठगी और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार आरोपी युवक फरार हुआ था।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने छोड़व निवासी प्रीतम चंद पुत्र प्रेम चंद के एटीएम को बीते अगस्त माह में बदलकर 25 हजार रुपये निकलवा लिए थे। उसने जब चार अक्तूबर को मीडिया में आरोपी के पकड़े जाने की खबर पढ़ी तो उसने आरोपी को पहचान लिया। पीड़ित ने पुलिस थाना सदर में इस बारे मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई है कि निखिल ठाकुर ने ही इसके एटीएम को बदलकर ठगी की है। पुलिस ने प्रीतम चंद की शिकायत पर भी केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें