फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गुरु का वन में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पति और सास पर केस दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुनीता की हत्या पर एसपी आकृति शर्मा को ज्ञापन देने आई हुई गांव की महिलाएं।(संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना बड़सर के तहत गुरु का वन गांव में दो सप्ताह पहले महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में मृतक महिला की बहन ने एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा को शिकायत सौंपी थी। उन्होंने मृतक सुनीता देवी के पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि दो सप्ताह पूर्व महिला सुनीता देवी का शव घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला था। सोमवार को महिला के मायके पक्ष के लोगों ने एसपी हमीरपुर से मुलाकात कर त्वरित निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी मृतक महिला को न्याय नहीं मिला है।
ग्रामीणों का यह दावा है कि गुरु का वन गांव की (मृतका) सुनीता देवी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। ग्राम पंचायत जमली की प्रधान सलोचना देवी ने बताया कि उनकी पंचायत के अंतर्गत आने वाले गुरु का वन गांव में दो सप्ताह पहले एक महिला की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा को भी इस बारे में शिकायत की है।
विज्ञापन

उधर, एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक महिला की बहन और अन्य ग्रामीण सोमवार को मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें