फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर खरीदी जमीन का मालिकाना रिकॉर्ड बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच के निवासी बिहारी लाल सोनी ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने, पुराना इंद्राज खत्म कर नया इंद्राज करने और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए पुलिस थाना सदर में शिकायत दी है। बिहारी लाल सोनी ने शिकायत में कहा कि उन्होंने 27 अप्रैल 2000 में वार्ड नंबर पांच में जसवंत सोढ़ी से 36000 रुपये में जमीन खरीदी थी। इस पर दो मंजिला मकान का निर्माण करवाया और वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ इस मकान में रहते हैं। इसी बीच पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार ने मिलकर वर्ष 2013-14 में उनकी जमीन का रिकॉर्ड बदल डाला। जबकि, वर्ष 2008-09 तक की जमाबंदी सही है।
विज्ञापन

28 अप्रैल 2010 में जिला न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आया था। फैसले के मुताबिक तहसीलदार सदर को मौके पर जाकर जमीन की पहचान करने, रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने तथा बिहारी लाल सोनी की ओर से खरीदी जमीन को उन्हें देने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेशों के बाद 28 जून 2010 को तहसीलदार और कानूनगो व पटवारी मौके पर पहुंचे लेकिन, उन्होंने रिपोर्ट सही नहीं बनाई। जमीन की दुरुस्ती के लिए उन्हें जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। उधर, जिला राजस्व अधिकारी एवं कार्यकारी तहसीलदार हमीरपुर देवराज भाटिया ने कहा कि पीड़ित परिवार सीधे पुलिस प्रशासन के पास गया है तो जांच भी वहीं से होगी। अगर वह राजस्व विभाग के पास शिकायत देते हैं तो मामले पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें