फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को दी कॅरिअर संबंधी जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा की ओर से गोद लिए गए विद्यालयों उच्च कन्या विद्यालय धनेटा औरराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रीतम चंद सहायक आचार्य हिंदी विभाग ने विद्यार्थियों को रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के लिए किन योग्यताओं की आवश्यकता होती है और आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी की जा सकती है।
डॉ. अंजना कुमारी, सहायक आचार्य ने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगी परीक्षाओं का युग है और इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत और अनुशासन की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें