भूंपल में कार स्कूटी की टककर के बाद लगा लोगों का जमघट और मौके पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़ा (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत भूंपल गांव के पास एक कार और स्कूटी की टक्कर में युवती घायल हो गई है। युवती की टांग पर चोट आई है। लोगों के सहयोग से युवती को नादौन अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वीरवार दोपहर को भूंपल में कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दौरान यहां से गाड़ी में गुजर रहे नादौन पुलिस थाना के उपनिरीक्षक ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैफिक इंचार्ज नरेश कुमार को इसकी सूचना दी। ट्रैफिक इंचार्ज नरेश ने कहा कि मौके पर जाकर छानबीन की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच शाम तक बातचीत चलने के कारण छह बजे तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।