जाहू (हमीरपुर)। सुपर हाईवे ऊना से कलखर पर सुलगवान के पास एक कार सड़क के किनारे रेत उतार रहे ट्रक से टकरा गई। इससे चालक सहित दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे कार सुलगवान से जाहू की ओर जा रही थी। जबकि, जाहू पटवार घर के पास सड़क के किनारे खडे़ ट्रक से रेत उतारा जा रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से थी और अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतने जोर की थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। चालक सहित तीन महिलाएं कार में बैठी थी। इनमें से चालक और दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। घायल अवस्था में तीनों को मंडी जिला के बलद्वाड़ा अस्पताल में ले जाया गया। सभी घायल मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के बताये जा रहे हैं। इस बाबत जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राजीव लखनपाल ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई है। हादसे की छानबीन की जा रही है।