फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चट्टान से टकराई कार, बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ला रहे पिता की मौत

Wed, 22 Apr 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बेटे को उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल ला रहे बिलासपुर जिले के बड़ा गांव के निवासी प्रेम चंद (55) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा हमीरपुर के भिड़ा क्षेत्र में उस समय हुआ, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चट्टान से टकरा गई। हादसे में बेटा दीक्षित (17) घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह प्रेम चंद अपने बेटे दीक्षित के साथ हमीरपुर की ओर जा रहे थे। वह स्वयं वाहन चला रहे थे। भिड़ा के समीप अचानक वाहन से नियंत्रण खोने के कारण गाड़ी सड़क के किनारे चट्टान से जा टकराई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतान हमीरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम चंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके बेटे दीक्षित का उपचार जारी है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें