बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बिझड़ी के अंबोटा गांव में सड़क किनारे खड़ी कार के शरारती तत्वों ने शीशे तोड़ दिए। गाड़ी के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कार अपने घर के नजदीक सड़क किनारे खड़ी की थी। शुक्रवार रात को करीब 9:30 बजे गाड़ी के शीशे टूटने की आवाज आई। जब तक गाड़ी के पास पहुंचे तो कोई बाइक सवार वहां से भागता हुआ दिखाई दिया। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि ऐसा फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। फिर भी शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी।