फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चोबू पुल से नाले में जा गिरी कार, एक परिवार के सात लोग घायल

विज्ञापन
​शिमला धर्मशाला एनएच पर चोबू पुल के दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद जम्मू लौट रहे थे
विज्ञापन

घायल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन, सभी की स्थिति सामान्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला पर नौहंगी के पास जेएंडके नंबर की एक निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर चोबू पुल से नीचे 50 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में सात लोगों को चोटें लगी हैं। हादसे में तीन महिलाएं और चार पुरुष घायल हुए हैं। गाड़ी हमीरपुर की तरफ से नादौन की ओर जा रही थी। गाड़ी में सवार छह लोगों को मामूली चोटें आईं जबकि एक की बाजू में गंभीर चोट लगी है। यह हादसा शाम छह बजे के करीब पेश आया है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया है। गाड़ी में सवार सभी लोग एक ही परिवार से थे और बाबा बालक नाथ के दर्शन करके जम्मू लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी विनोद कुमार एवं ग्राम पंचायत नौहंगी के उप प्रधान प्रकाश चंद ठाकुर ने कहा कि वह वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक गाड़ी के पुल से नीचे गिरने की जोर की आवाज आई। गाड़ी रोक कर नीचे देखा तो घायलों के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को एक-एक करके गहरी खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी गाड़ी के माध्यम से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भेज दिया और साथ ही इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दे दी। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम को मौके का निरीक्षण करने के लिए मौके पर भेज दिया है और मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की पूरी जानकारी लेने के बाद ही उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें