नादौन में टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त कार।
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय उप डाकघर के निकट एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इससे कार चालक महिला बाल-बाल बच गई। हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। कार चालक सरला देवी निवासी गांव भड़ोली नादौन की ओर आ रही थी। जब वह कार लेकर उप डाकघर के निकट पहुंचीं तो कार से अपना नियंत्रण खो बैठीं। इससे नादौन से ज्वालामुखी की ओर जा रहे ट्रक के पिछले टायर के साथ कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। टक्कर के कारण कार और ट्रक दोनों को नुकसान हुआ है, जबकि महिला को मामूली चोटें आई हैं। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि नादौन थाना की टीम इस मामले में छानबीन कर रही है।