फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलू में खाई में गिरी कार, सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के जंगलू पुल के पास एक कार खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कार सवार लोग बरात से लौट रहे थे। कठोग से बरात संधोल गई थी। वहां से वापस आते हुए शुक्रवार रात 8 बजे के करीब बड़ा कस्बा के जंगलू पुल के पास कार पहुंची तो ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी सीधी खाई में गिर गई। गाड़ी में 3 लोग सवार थे। इससे पीछे बारात की एक और गाड़ी आ रही थी। जोकि उनके रिश्तेदारों की थी। उन्होंने जब गाड़ी को खाई में गिरते देखा तो उन 3 लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस भी आ पहुंची। कार्यकारी थाना प्रभारी चुन्नी लाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें