फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन चौक पर बने फुटपाथ के सलैब क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
नादौन चौक में फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण । - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ नादौन चौक में बने फुटपाथ के सलैब क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फुटपाथ के कुछ हिस्से में तो सलैब गायब ही हो गए हैं। ऐेसे में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर तीन तरफ से बसें आती जाती हैं जिस कारण सड़क किनारे चलना मुश्किल है। ऐसे में लोगों की सुविधा के फुटपाथ बनाया गया था। लेकिन नादौन चौक पर इस फुटपाथ की हालत दयनीय बनी हुई है। जगह-जगह सलैब न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात के अंधेरेे में आपात की स्थिति में यहां से गुजरे वाले लोगों को घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। राहगीरों रमन कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, शशि कुमार, पूनम कुमारी, संतोष कुमारी ने कहा कि नादौन चौक से पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाले फुटपाथ पर सलैब न होने के कारण काफी परेशानी होती है। साथ ही फुटपाथ पर जगह-जगह दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है जिस कारण सड़क किनारे चलना पड़ता है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण पैदल चलना मुश्किल है। वहीं लोग निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि बजट का प्रावधान होने के बाद ही फुटपाथ की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें