बड़सर(हमीरपुर)। त्रिशूल कैंटीन बड़सर में पूर्व सैनिक अब महीने में एक बार ही ग्रोसरी सामान ले सकेंगे। भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए कैंटीन में यह व्यवस्था की गई है। कैंटीन प्रबंधक कर्नल डीएस पटियाल ने लोगों से आग्रह किया है कि ग्रोसरी सामान लेने के लिए बार बार कैंटीन न आएं। उन्होंने कहा कि बनाए गए प्रोग्राम के अनुसार ही पंचायत के आधार पर ही कैंटीन में आए व अपना आधार कार्ड साथ लेकर लाएं। उन्होंने कहा कि कैंटीन में ग्रोसरी सामान लेने के लिए दिन तय कर दिए गए हैं। कैंटीन प्रबंधक कर्नल डीएस पटियाल ने कहा कि 27 अगस्त को कुलहेड़ा, मोरसू, सौर व भोटा, 28 अगसत को करेर, पाहलू व लोहड, 29 अगस्त को टिप्पर, दांदडू, फाहल व गाहलियां, 31 अगस्त को धनेटा, पनसाई, मनसाई व कश्मीर, 1 सितंबर को कडसाई, ननांवा व कलौहण, 2 सितंबर को लठियाणी, बूढ़ान, त्यूंगली व कोसरियां, 3 सितंबर को तनोह, मलांगड व दूंदला, 4 सितंबर को हटली, बंगाणा, धनेट व डोहगी, 5 सितंबर को अरलू, जसना, पीपलू, सिहाना, चम्याडी, सुखड़ियाल व करमाली को सामान दिया जाएगा।
7 सितंबर को झंझयाणी, ग्यारहग्रां व बल्याह, 8 सितंबर को उसनाड़ कलां, नारा, शाहतलाई व नाघियार, 9 सितंबर को गलोड़, उटप, मैड, लहड़ा, गोइएस व सरेडी, 10 सितंबर को बणी, भकरेड़ी व जौड़े अंब,11 सितबंर को बड़सर, पथलियार व ज्योली देवी, 14 सितंबर को टिक्कर राजपूतां, धबडियाना व गारली, 15 सितंबर को धंगोट, सकरोह व सोहारी,16 सितंबर को बिझड़ी, बल्ह विहाल व कठियाना, 17 सितंबर को समताना, धंगोटा व दंदवी, 18 सितंबर को चकमोह, दलचेहड़ा व समैला, 19 सितंबर को क्यारावाग, सठवीं व घोड़ी धबीरी, 21 सितंबर को रैली, जजरी व कलवाल, 23 सितंबर को जमली, बड़ाग्रां, भैल व महारल, 26 सितंर को धनेड़, बलौनी, मक्कड़ पंचायत के क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों को सामान मिलेगा।