फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैदियों को दिया जा रहा मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

Sat, 04 Oct 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने कारागार के कैदियों को भी प्रशिक्षित करने के लिए विशेष पहल की है। कैदियों को प्रशिक्षण देने के लिए शुक्रवार को कारागार परिसर में ही 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सहायक अधीक्षक पंकज शर्मा ने किया। उन्होंने सभी कैदियों से इस शिविर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि वे कारागार से छूटने के बाद स्वरोजगार को अपना सकें। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आरसेटी के फैकल्टी मेंबर विनय चौहान, संगीता कुमारी और कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें