हमीरपुर। जिला परिषद चुनाव में मतदाताओं ने केवल प्रत्याशियों को चुनने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि बड़ी संख्या में लोगों ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुनकर अपनी नाराजगी भी दर्ज करवाई। जिले के 19 जिला परिषद वार्डों में कुल 2714 मतदाताओं ने नोटा पर मुहर लगाते हुए सभी उम्मीदवारों को नकार दिया।
जिले में सबसे अधिक नोटा वोट वार्ड नंबर नौ धमरोल में पड़े, जहां 277 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया। वहीं सबसे कम नोटा वोट वार्ड नंबर सात चमनेड़ में दर्ज किए गए, जहां केवल 32 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। सबसे कम नोटा का विकल्प वार्ड नंबर सात चमनेड़ में चुना है। यहां पर केवल 32 लोगों ने प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा को चुना है।
आंकड़ों के अनुसार वार्ड नंबर एक बीड़ बगेहड़ा में कुल 13,318 मत पड़े जिनमें से 173 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाई। वार्ड नंबर दो पनोह में कुल 14,929 मत डाले गए जिसमें 121 मत नोटा को मिले। दरोगन पति कोट वार्ड में 10,918 मतों में से 200 लोगों ने नोटा को चुना। वार्ड नंबर चार ऊहल में 10,072 में से 120 लोगों ने नोटा को अपनी पसंद बनाया। वार्ड नंबर पांच जंगल रोपा में 1,482 मत पड़े, जिनमें 54 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाई।
वार्ड नंबर छह में 12,300 मतों में से 140 वोट नोटा में डाले गए। वार्ड नंबर सात में 11,073 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें 32 लोगों ने नोटा को चुना। वार्ड नंबर आठ बधानी में 10,525 मत डाले गए जिसमें 133 लोगों ने नोटा को चुना। वार्ड नंबर नौ धमरोल में 14,550 में से 177 लोगों ने नोटा पर अपनी मुहर लगाई।
वार्ड नंबर दस में 14,807 मतों में से 46 मत नोटा में पड़े। वार्ड नंबर 11 महल में 14,323 में से 179 मत नोटा को मिले। वार्ड नंबर 12 करेर में 14,813 में से 179 मत नोटा को डाले गए। वार्ड नंबर 13 बिझड़ी में 16,531 में से 176 मत नोटा को पड़े। वार्ड नंबर 14 झंझियाणी में करीब 200 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाई। झंझियाणी में 15034 वोट डाले गए।
वार्ड नंबर 15 दांदड़ू में 12ख्454 मतों में 117 मत नोटा के खाते में गए। वार्ड नंबर 16 लहड़ा में 14ख्277 में से 175 लोगों ने नोटा को विकल्प के रूप में चुना। वार्ड नंबर 17 मालग में 16641 में से 195 लोगों ने नोटा को चुना। वार्ड नंबर 18 में 18,985 में से 265 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाई। वार्ड नंबर 19 में 18,148 में से 199 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।