फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप चुनावों को राणा ने चुनाव मैदान में उतारे उम्मीदवार

Thu, 26 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर(हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सभी वार्डों से अपने समर्थक चुनाव मैदान में उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस की दूसरा खेमा प्रत्याशियों की घोषणा करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा कांग्रेस के दोनों खेमों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की फिराक में हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर दो और चार से राजेंद्र राणा ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। बाकायदा दोनों प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

दोनों प्रत्याशियों के लिए राजेंद्र राणा ने वार्ड दो और चार में लोगों को वोट मांगे हैं। राणा ने करीब डेढ़ सप्ताह पहले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं पूर्व विधायक एवं सीपीएस अनिता वर्मा खेमे के समर्थकों की मानें तो संगठन सर्वोपरि है। इसमें व्यक्ति विशेष को महत्व नहीं दिया जाएगा। जो प्रत्याशी पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी, उन्हें ही समर्थन दिया जाएगा। नगर परिषद चुनावों से पहले ही सुजानपुर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आ गई है। वहीं भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा लेने की फिराक में है। दोनों खेमों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल का कहना है कि संगठन उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। संगठन सर्वोपरि है। जो प्रत्याशी संगठन द्वारा तय किया जाएगा, उसे ही पार्टी समर्थन देगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें