फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेले से पहले सुजानपुर चौगान को पशुओं से मुक्त करने का अभियान शुरू

Wed, 05 Mar 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को चार पशुओं को गो अभ्यारण्य खैरी भेजा गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर सुजानपुर चौगान को पशुओं से मुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन चार पशुओं को उठाया गया, जिन्हें खैरी गो अभ्यारण्य भेजा गया। बुधवार को भी पशुओं को चौगान से उठाने का अभियान जारी रहेगा। होली मेले से पहले सुजानपुर चौगान को पशुाओं से मुक्त किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पहले ही पालतू पशुओं के मालिकों से आग्रह किया है कि वे पशुओं को चौगान में खुला न छोड़ें। सुजानपुर चौगान में काफी संख्या में लावारिस और पालतू पशु हैं। इन पशुओं के कारण लोगों में सुजानपुर चौगान में घूमने के दौरान भय बना रहता है। एसडीएम सुजानपुर डॉ रोहित शर्मा ने कहा कि सुजानपुर चौगान में घूम रहे पशुओं को गो अभ्यारण्य खैरी भेजा जा रहा है। पशु लावारिस हों या पालतू सभी को गो अभ्यारण्य भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें