रंगस (हमीरपुर )। स्थानीय कारोबारी ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के एजीएम कार्यालय गलोड़ के तहत बैंक की एक शाखा के अधिकारियों पर उसका सिबिल रिकाॅर्ड खराब करने का आरोप लगाया है।
कारोबारी कमल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने संबंधित बैंक से लोन बनवाया था। इसकी नियमित किस्त देने के बावजूद बैंक की ओर से व्यवसायी को सिबिल खराब होने का फरमान जारी कर दिया गया। कमल ने कहा कि उन्होंने बैंक लोन की नियमित किस्त दी है, फिर भी उनका सिबिल खराब कैसे हुआ है।
उन्होंने कहा कि उनकी व्यापारिक फर्म का एक अपना रुतबा है। इसकी वजह से निश्चित तौर पर उनकी छवि खराब हुई है। कमल ठाकुर ने इसकी शिकायत बैंक मुख्यालय धर्मशाला में जीएम से कर दी है।
उन्होंने बताया कि बैंक के मात्र 65 हजार 800 रुपये नवंबर 2025 तक अदा करने थे, लेकिन बैंक के हिसाब से मुझे बैंक की देनदारी एक लाख के करीब थी। वहीं, बैंक के जीएम राकेश शर्मा ने कहा कि संबंधित व्यक्ति से बात हो गई है, उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है।