फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से धीमी पड़ी कारोबार की रफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पवन सोनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से सरकाघाट वाया टौणी देवी सड़क निर्माण तीन वर्ष बाद भी पूरा न होने पर कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सड़क निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल से दुकान में रखा सामान भी खराब हो रहा है।
इससे दुकानदारों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। निर्माण में देरी के चलते लंबे समय से यहां पर मंत्रालय और निर्माण करने वाली कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन भारतीय राजमार्ग एवं सड़क मंत्रालय और कंपनी के अधिकारी जवाब देने से गुरेज कर रहे हैं। हमीरपुर से सरकाघाट टौणी देवी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण पूरा न होने से व्यापार ठप हो गया है। हालात यह हैं कि दुकानदार सुबह दुकान तो खोलते हैं, लेकिन रात को बिना कमाई किए ही खाली हाथ घर लौटते हैं। दुकानदारों का कहना है कि दुकान का सामान खराब हो गया है। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोग टौणी देवी बाजार आने के स्थान पर हमीरपुर का रुख कर रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में उन्हें अपना कारोबार समेटना पड़ेगा। दुकानदारों का कहना है कि सड़क का निर्माण शुरू होने से उम्मीद बंधी थी कि सड़क की हालत सुधरने से कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन यहां पर विपरीत असर पड़ रहा है।

पवन सोनी

पवन सोनी

पवन सोनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें