ब्यास नदी में एनडीआरएफ की विशेष टीम सर्च अभियान के दौरान और साथ में बेला गांव के स्थानीय लोग यु
नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर के साथ सटी बेला पंचायत में क्रिकेट स्टेडियम के पास बुधवार देर शाम ब्यास नदी में डूबे स्थानीय युवक का वीरवार शाम तक कोई पता नहीं चला है। बुधवार देर शाम से ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सर्च अभियान चलाया था। वीरवार सुबह गृह रक्षक कंपनी कमांडर प्रीतम चंद ने स्वयं कई बार नदी में गोते लगाकर ढूंढने का प्रयास किया।
इस दौरान एसडीएम अपराजिता चंदेल, डीएसपी नितिन चौहान, थाना प्रभारी बीआर शर्मा सहित निदेशक बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण डिंपल कटोच भी उपस्थित रहे। इसके बाद प्रशासन की सूचना पर निरीक्षक सुशील वर्मा की अगुवाई में सलापड़ से मौके पर पहुंची एनडीआरएफ के 20 सदस्य की टीम ने मोर्चा संभाला परंतु काफी तलाश के बाद शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। बेला गांव निवासी गौरव मेहरा पुत्र दिनेश कुमार गत बुधवार शाम को नदी में डूब गया था। डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि युवक को ढूंढने का प्रयास जारी है। एनडीआरएफ की विशेष टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया गया है।