फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-शाहतलाई रूट पर बस सेवा बंद, यात्री झेल रही दिक्कतें

Sun, 05 Apr 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। हमीरपुर से शाहतलाई वाया मोरसू पट्टा, सिद्धपुर मार्ग पर सरकारी बस सुविधा न होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर फिलहाल कोई भी सार्वजनिक बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस सुविधा के अभाव में यात्रियों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा है। लोगों को पहले भोटा या ताल तक पहुंचना पड़ता है और वहां से गंतव्य के लिए दूसरी बस लेनी पड़ती है। इस कारण यात्रा लंबी और असुविधाजनक हो गई है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति और अधिक कठिन है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस मार्ग पर बस सेवा उपलब्ध थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की है कि इस रूट पर नियमित बस सेवा दोबारा शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और बस रूट के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें