फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रविवार को अवाहदेवी में बस सेवा ठप, यात्री परेशान

Mon, 18 Aug 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। प्रमुख कस्बा अवाहदेवी में रविवार को बस सेवा ठप रहने से यात्री परेशान रहे। नियमित रूटों पर अधिकांश बसें बंद रहीं और केवल इक्का-दुक्का बसें ही चलीं।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को मजबूरी में टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों में रमेश, रीना, रक्षा आदि ने बताया कि टैक्सियों में सफर करने के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ी। इस दौरान निर्धन और मध्यम वर्ग के लोगों ने अधिक दिक्कतें झेलीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर रविवार और अवकाश वाले दिन में बसों की संख्या कम रहती है। निजी बसों के मालिकों का तर्क होता है कि अवकाश वाले दिनों में यात्री कम होते हैं। यात्रियों ने परिवहन विभाग से आग्रह किया है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नियमित रूप से बसों का संचालन हो।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि रविवार को पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएं। इससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। आरटीओ अंकुश शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। रविवार के दिन भी बसें नियमित रूप से चलें, इसके लिए निजी बस मालिकों को निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें