फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी–बुंगा–भरेड़ी–सरकाघाट मार्ग पर बस सेवा बंद, ग्रामीणों में रोष

Tue, 12 May 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। अवाहदेवी से वाया बुंगा, भरेड़ी और सरकाघाट मार्ग पर बस सेवा शुरू न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दियोग, दियोग पंजारड़ा, हनोह, नवलाख सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने परिवहन विभाग से जल्द बस सुविधा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक न तो एचआरटीसी की बस इस मार्ग पर चलाई गई है और न ही किसी निजी ऑपरेटर ने सेवा शुरू की है। इसके चलते विद्यार्थियों, कार्यालय जाने वाले लोगों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आपात स्थिति में लोगों को मजबूरी में निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। रविवार के दिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जबकि वर्ष में दो से तीन बार मेले भी आयोजित होते हैं, जिनमें आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस रूट पर बस सेवा शुरू हो जाए तो श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

बुंगा सिद्ध बाबा बालक नाथ कमेटी के प्रधान जगदेव कंवर, सदस्य रितेश, प्रकाश चंद, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजेश सहित कई ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू करने की मांग दोहराई है।

वहीं, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल ने कहा कि इस संबंध में कोई भी लिखित मांग अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यदि औपचारिक रूप से मांग आती है तो समस्या के समाधान पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें