फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस के रूट बदलाव से पट्टा में यात्री परेशान

Mon, 30 Mar 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा के बजाय वाया भोटा निकल रही सरकारी बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। सरकारी बस के रूट बदलाव से पट्टा क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चल रही सरकारी बस सेवा के रूट में बदलाव कर दिया है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की बस पहले सुबह 6:45 बजे पट्टा से होकर शिमला के लिए जाती थी। यह बस स्थानीय लोगों और छात्रों के लिए बेहद सुविधाजनक थी। लेकिन अब इस बस को पट्टा के बजाय वाया भोटा चलाया जा रहा है, जिससे पट्टा के यात्रियों को सीधी बस सेवा नहीं मिल पा रही है। रूट बदलाव की कोई सूचना भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि रूट में बदलाव के कारण उन्हें बस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को यातायात के अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से मांग की है कि बस सेवा को पहले की तरह पट्टा रूट से ही संचालित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें