नादौन के इंद्रपाल चौक पर आधी रात को खराब हुई सड़क।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। एचआरटीसी की लांग रूट बस आधी रात को खराब होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी के कुल्लू डिपो की बस जो कि सोमवार को मनाली से जालंधर जा रही थी। यह बस आधी रात को नादौन बस स्टैंड के पास खराब हो गई। कोशिश करने पर भी बस ठीक नहीं हुई तो चालक ने करीब 3 घंटे बाद नई बस मंगवाई तब यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि यह बस इंद्रपाल चौक पर खराब हुई। जंगल के रास्ते में खराब हुई होती तो सवारियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था। समाजसेवी एवं नेशनल गवर्नमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर ओपी शर्मा ने एचआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि लंबे रूट की बसों को रवाना करने से पहले उनकी ठीक से जांच की जाए ताकि सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।