फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे भवन मालिक

Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बारिश के कारण ऊहल चौक में सड़क की हालत हुई खराब। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के 11 वार्डों में भवन मालिक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वार्डों से लेकर मुख्य बाजार तक भवन मालिकों ने पानी की निकासी के लिए डाउन पाइप नहीं डाले हैं। ऐसे में खुली पाइपों के कारण भवनों से बारिश का सारा पानी सीधा सड़क और संपर्क रास्तों पर गिर रहा है। जिससे भवनों के नीचे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से बारिश में समस्या अधिक गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर के अपग्रेड होने से पूर्व नगर परिषद ने 11 वार्डों में भवन मालिकों को अपने-अपने घरों, दुकानों की छतों पर डाउन पाइपें डालने और पानी की निकासी सीधा सीवरेज लाइनों से करने के निर्देश दिए थे ताकि बारिश के दौरान सड़क और संपर्क रास्तों पर पानी गिरने से कोई नुकसान न हो। वर्तमान में वार्डों से लेकर शहर में भवन मालिकों ने नियमों की अवहेलना कर पाइपों को नहीं डाला है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर चंद्रकांत, प्रदीप, रोशन, सुरेश, संदीप, रणवीर, सुमन आदि ने कहा कि नियमों को ताक कर भवन मालिकों ने छनों पर खुली पाइपें डाली हैं। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।



11 वार्डों में भवन मालिकों को डाउन पाइपें डालने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन अभी तक बाजार में अधिकांश भवन मालिकों ने पाइपों को नहीं डाला है। नियमों की अवहेलना करने वाले भवन मालिकों को जुर्माना लगाया जाएगा ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर।

बारिश के कारण ऊहल चौक में सड़क की हालत हुई खराब। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें