फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बुठवीं टांगरे गांव में तेंदुए के हमले में भैंस की मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज की करहा पंचायत के बुठवीं टांगरे गांव में शनिवार सुबह तेंदुए ने हमला कर एक भैंस को मार डाला। इस घटना में संजय कुमार पुत्र चेतराम को भी तेंदुए ने नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी ने बताया कि शनिवार सुबह तेंदुए ने एक बकरी पर भी हमला किया। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को दी।
सूचना मिलने के बाद पशुपालन विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से पशुपालकों को अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी ने भी वन विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें